{"_id":"b0506483e3f6c292f727cfc3561dc297","slug":"son-s-body-was-found-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के बेटे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के बेटे का शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोपोर इलाके की नोपुरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद इशाक के बेटे उमर इशाक का रविवार को क्षेत्र के ही तुज्जर नाले से शव मिला। शव के पास से पुलिस को सिरिंज और दर्द निवारक इंजेक्शन भी बरामद हुए। कांग्रेस समर्थित सरपंच ने शनिवार शाम को सोपोर थाने में बेटे के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
दर्ज शिकायत में युवक के पिता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले कुछ लड़के उनके घर आए थे। उन्होंने उस दौरान भी उमर पर हमले की कोशिश की थी। परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हत्यारों द्वारा ही शव नाले में फेंका गया और उसके पास सिरिंज और दर्द निवारक इंजेक्शन रख दिए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उमर के सिर में चोट का निशान भी पाया गया है। हालांकि, एसपी सोपोर अब्दुल कयूम का कहना है कि उमर के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। उन्होंने पुष्टि की कि उमर के शव के पास सिरिंज और दर्द निवारक इंजेक्शन पड़े मिले हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन