फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   son of martyr had put his t-shirt on father name plate amit shah meet arshad khan family

शहीद के बेटे की टी शर्ट पर पिता की नेम प्लेट देख अमित शाह बोले-अरशद की वीरता पर गर्व

Fri, 28 Jun 2019 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Jun 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
son of martyr had put his t-shirt on father name plate amit shah meet arshad khan family
बेटे ने लगाई शहीद पिता की नेम प्लेट - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी के दो दिवसीय दौरे के आखरी दिन वीरवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी शहीद अरशद अहमद खान के घर पहुंचे और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी पूरी देखभाल करेगी। 
विज्ञापन


परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि पूरे देश को अरशद खान की वीरता पर गर्व है। इस दौरान परिवार के साथ मौजूद शहीद का बेटा अबुहान खान(5) अपनी छाती पर पिता की नेम प्लेट लगाए दिखा।
विज्ञापन


शाह श्रीनगर के सिविल लाइन एरिया स्थित बाल गार्डेन इलाके में खान के घर अन्य आला अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने वहां शहीद के माता-पिता मुश्ताक अहमद खान और महबूबा बेगम, पत्नी, भाई और बच्चों अबुहान खान (5) वर्ष और दामिन खान (18 माह)से मुलाकात की। शाह ने कहा कि पूरे देश को अरशद खान की वीरता पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री ने शहीद इंस्पेक्टर अरशद खान के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। और उन्होंने राज्य सरकार में नौकरी के लिए शहीद की पत्नी को एक नियुक्ति पत्र भी सौंपा जोकि शहीद के छोटे बेटे दामिन के हाथों में दिखा। 

शाह ने ट्विटर पर लिखा

शहीद के घर से लौटने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि श्रीनगर में इंस्पेक्टर अरशद खान के घर का दौरा किया। जो अनंतनाग में एक आतंकवादी हमले में शहीद हुए थे और शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की। हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके बलिदान ने कई लोगों की जान बचाई है। संपूर्ण राष्ट्र को अरशद खान की वीरता और साहस पर गर्व है।

16 जून को शहीद हुए थे एसएचओ 
मालूम हो कि एसएचओ अरशद खान12 जून को अनंतनाग में जैश के आतंकवादी हमले में घायल हो गए थे। बाद में विशेष उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। एम्स में 16 जून को उनका निधन हो गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान भी शहीद हुए थे। 
 

गृह मंत्री ने शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी की मुलाकात 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर के एसकेआईसीसी में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के परिजनों के साथ मुलाकात की जो आतंकी कार्रवाइयों के दौरान निशाना बनाए गए थे। उन्होंने परिवार वालों को संगठन की ओर से पूर्ण सहायता देने का भी आश्वासन दिलाया।

अमित शाह ने परिवार वालों के साथ मुलाकात के बाद किए गए अपने ट्वीट में लिखा, कश्मीर घाटी में संगठन का कार्य करते हुए शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं एक ऐसी पार्टी का अध्यक्ष हूं जहां कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र और संगठन सर्वोपरि है। संगठन आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed