फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   son meet his mother due to aadhar biometric match jammu

आधार बायोमेट्रिक मिलान ने बच्चे को मिलाया मां से, जम्मू में मिला था लावारिस हालात में

Fri, 21 Sep 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 21 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
son meet his mother due to aadhar biometric match jammu
आधार कार्ड

आधार बायोमीट्रिक के मिलान ने बिछडे़ बच्चे को उसके परिवार से मिला दिया। शुक्रवार को बच्चे को उसकी मां और चाचा को सौंप दिया गया। जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरमैन शालिनी शर्मा ने बताया कि 2 जुलाई को एक बच्चा जम्मू में लावारिस मिला था। कमेटी ने इस बच्चे को बाल आश्रम आरएस पुरा में रखा। इसके साथ ही परिवार की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


बच्चा दिमागी तौर पर इतना सशक्त नहीं था कि परिवार के बारे में कुछ बता सके। पंजाबी भाषी होने के कारण पंजाब के जिलों में संपर्क किया गया, लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


अंत में जम्मू जिला प्रशासन से यूआईडीएआई जिला यूनिट से मदद मांगी गई। उन्होंने बच्चे की उंगलियों के निशान से पता लगाया कि बच्चे का नाम शिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी तरनतारन पंजाब है। इसके बाद इसके परिजनों को जानकारी दी गई। मां और उसके चाचा को बच्चा सौंप दिया गया। इस मौके पर जिला आयुक्त रमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणवीरेश्वर सिंह, बाल आश्रम के सुपरिंटेंडेंट विक्रांत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed