{"_id":"6af774c3cdb04f848b054ac3","slug":"son-climbs-160-foot-tall-tower-after-mother-refuses-to-give-him-money-for-alcohol-samba-news-c-10-jam1005-1062779-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो 160 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो 160 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा बेटा
विज्ञापन
- बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन परिसर में चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
- पुलिस ने नीचे उतरते ही युवक को कस्टडी में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। शराब पीने के लिए मां ने पैसे नहीं दिए तो 25 वर्षीय सुनील कुमार 160 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को चार घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला। घटनास्थल पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से शाम तक लोगों का जमघट रहा।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा अनंत सिंह धनराज और नायब तहसीलदार राहुल सिंह राणा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस लाउडस्पीकर से आवाज लगाकर युवक को नीचे उतरने के लिए कहती रही, लेकिन सुनील नहीं माना। उसने गाली-गलौज करते हुए भाई अनिल कुमार को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने सुनील के परिजन को रेलवे स्टेशन पर बुलाया। मौके पर पहुंची सुनील की मां ने लाउडस्पीकर से आवाज लगाकर बेटे को समझाया और नीचे उतरने के लिए कहा। मां की गुहार पर युवक जब नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे तुरंत कस्टडी में ले लिया।
-- -- -
घरवालों पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
कस्टडी में लिए जाने के बाद सुनील ने पुलिस को बताया कि घर के सदस्य उसे बिना किसी वजह के परेशान करते हैं। शुक्रवार को भी घरवालों ने दुर्व्यवहार किया, जिससे दुखी होकर घर से भागकर रेलवे चौकी के नजदीक लगे टावर पर चढ़ गया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे से शाम सात बजे तक टावर पर रहने और नीचे आने से इन्कार करने के कारण माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसे कस्टडी में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
मां बोलीं- पैसे मांगने की जिद कर रहा था
मां ने बताया कि शुक्रवार को सुनील पैसे देने की जिद कर रहा था, लेकिन उसे मना कर दिया। इसके बाद सुनील ने उनके साथ हाथापाई की और गाली-गलौज करते हुए घर से चला गया। मां ने बताया कि वह दिन भर घर में बैठा रहता है और नशे के लिए पैसे मांगकर उन्हें तंग करता है।