फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Some goons beat a old man

Jammu News: घर में घुस बुजुर्ग से मारपीट और महिलाओं से गाली-गलौज के आरोप में आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
Some goons beat a old man
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने जेसीबी से घर की दीवार गिराई
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- रास्ते पर अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता ने घेरा है आम रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा। थाना बाड़ी ब्राह्मणा के पल्ली गांव में बुधवार रात को जबरन एक बुजुर्ग के घर में घुसकर मारपीट करने और घर की एक दीवार गिरा देने के आरोप में वीरवार को पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह मामला रास्ते के विवाद का है।
पुलिस के मुताबिक पल्ली गांव के निवासी तरसेम लाल (70) पुत्र पारस राम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर में रात को कुछ लोग जबरन घुस गए। आधी रात को घर में घुसकर उन्होंने बुजुर्ग से मारपीट की। इस दौरान घर में तरसेम की पत्नी और तीन बहुएं मौजूद थीं। लोगों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। उन्होंने बुजुर्गों व महिलाओं को डराया-धमकाया और जेसीबी मशीन से उनके घर की दीवारों को गिराया। परिजनों ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 447, 427, 323, 147, 148, 504, 506 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले में मुख्य आरोपी सुरेश शर्मा उर्फ सुरेश शास्त्री निवासी गांव पल्ली बाड़ी ब्राह्मणा है। इनके अलावा पुलिस ने केवल कृष्ण चुनबियान जट्टन बिश्नाह, धर्मवीर शर्मा निवासी मढ़ जम्मू, अर्जुन सिंह निवासी खौड़ जम्मू, अभि शर्मा, पवन वर्मा, राहुल वर्मा तीनों निवासी मुठी ज्यौड़ियां और उदय कुमार निवासी भावल मुल्लो परगवाल को गिरफ्तार किया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह घटना भूमि विवाद में घटित हुई। तरसेम लाल ने एक आम रास्ते पर अतिक्रमण किया है। उस आम रास्ते पर लोगों के आने-जाने की जगह छोड़ने के लिए सुरेश शर्मा ने तरसेम लाल से कहा था। लेकिन, तरसेम लाल ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद रात को कुछ लोग तरसेम लाल के घर में आए। उन्होंने जेसीबी से तरसेम की वह दीवार गिरा दी, जो उन्होंने आम रास्ते पर बनाई थी। जब तरसेम लाल ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने तरसेम से कहासुनी भी की। यह सारी घटना तरसेम के घर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया जाता है कि तरसेम के चार बेटे हैं। वे सभी सेना में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंदिर में घुस पुजारी से मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
सांबा। पुलिस ने मंदिर में घुस पुजारी से मारपीट करने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शुभम और सौरव दोनों निवासी स्वांखा रामगढ़ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बुधवार रात को स्वांखा के एक मंदिर में घुसे और पुजारी गवाला नाथ के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में पुजारी को गहरी चोटें आई हैं। उन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना रामगढ़ में धारा 457, 307, 323, 147, 382 के तहत मामला दर्ज किया गया। वीरवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि ये दोनों आरोपी मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। उन्हें वहां कुछ मिला नहीं तो पुजारी को पीटकर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed