{"_id":"5dee0ffb8ebc3e1bc65820dc","slug":"some-families-of-jammu-kashmir-play-with-people-for-their-benefited-said-former-minister-sham-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर लगा अंकुश, अपने लाभ के लिए कुछ परिवारों ने लोगों से किया खिलवाड़- पूर्व मंत्री शाम लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर लगा अंकुश, अपने लाभ के लिए कुछ परिवारों ने लोगों से किया खिलवाड़- पूर्व मंत्री शाम लाल
Mon, 09 Dec 2019 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की मासिक बैठक में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी पर रोक लगी है। राज्य में आतंकवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अखनूर कस्बे के शिंगरी कांप्लेक्स में आयोजित मासिक बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के दोनों खित्तों में समान विकास होगा। आतंकवाद के नाम पर लोगों की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मात्र कुछ परिवार के लोगों ने अपने लाभ के लिए लोगों से खिलवाड़ किया। कई साल से जम्मू के लोगों के साथ अनदेखी होती रही, अब नहीं होगी। राज्य का दर्जा खत्म होने पर युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। देश की बड़ी कंपनियां यूनिट लगाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग अब भी अशांति फैलाने की फिराक में हैं। मगर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबित पेंशन मामले में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को पेंशन लगाई है। वहीं मनरेगा योजना की बकाया राशि का शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।