फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldiers martyred in Kupwara grenade blast, BSF deactivates anti-tank landmine

Soldier martyred in Jammu Kashmir: कुपवाड़ा ग्रेनेड धमाके में जवान शहीद, बीएसएफ ने निष्क्रिय की एंटी टैंक बारूदी सुरंग

Sat, 18 Jun 2022 12:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

कुपवाड़ा में अचानक हुए ग्रेनेड धमाके में जवान शहीद हो गया। उधर जम्मू संभाग के बसंतर दरिया के निकट से बीएसएफ को एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Soldiers martyred in Kupwara grenade blast, BSF deactivates anti-tank landmine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में अचानक हुए ग्रेनेड धमाके में एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ग्रेनेड दुर्घटनावश फटा। जवान कुपवाड़ा के गोनीपोरा गुगटियाल कैंप में संतरी की ड्यूटी पर था। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त भारत यदुवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बीएसएफ ने एंटी टैंक बारूदी सुरंग की निष्क्रिय

जिले के रामगढ़ के सीमावर्ती गांव में बसंतर दरिया के निकट से बीएसएफ को एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बसंतर नदी में पानी का बहाव मोड़ने के लिए जेसीबी से खोदाई करके चैनल बनाए जा रहे थे। इसके चलते बसंतर नदी से पुराने एंटी टैंक व एंटी पर्सनल बारूदी सुरंगें बरामद हो रही हैं।

विज्ञापन

बुधवार को भी बीएसएफ को मिली थी सुरंग 

जिनको समय पर निष्क्रिय किया जा रहा है। बसंतर नदी में सफाई करते हुए बीएसएफ को एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। बीएसएफ ने 237 इंजीनियर रेजिमेंट को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इंजीनियर रेजिमेंट ने एंटी टैंक बारूदी सुरंग को कब्जे में ले लिया। निष्क्रिय कर दिया। सनद रहे कि बुधवार को भी बीएसएफ को बसंतर नदी से एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली थी। बीएसएफ द्वारा क्षेत्र में हुए धमाके का कारण बताने के बाद सीमावर्ती लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed