{"_id":"6af774d20a418d1b53030a89","slug":"soldiers-learned-special-tricks-of-disaster-relief-samba-news-c-289-1-sjam1009-115588-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जवानों ने सीखे आपदा राहत के विशेष गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जवानों ने सीखे आपदा राहत के विशेष गुर
विज्ञापन
बासंतर दरिया में एसडीआरएफ की मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के बसंतर दरिया में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों को बाढ़ तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया गया।
मॉक ड्रिल का आयोजन एसडीआरएफ के डीएसपी राकेश जंवाल के निर्देशन में किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ के रामपाल और अर्जुन कुमार ने अपनी टीम के साथ बसंतर दरिया में विभिन्न बचाव अभियानों का अभ्यास किया। जवानों को तेज बहाव वाले पानी में सुरक्षित तरीके से उतरने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने, फंसे लोगों को निकालने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नियमित अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव अभियान सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के दौरान बचाव उपकरणों के सही उपयोग, टीम समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।