सुरक्षाबलों की फायरिंग में किशोर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजा पर हमलों के विरोध में हिंसक प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर नियंत्रण पाने को सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए। कुलगाम जिले के खड़वानी इलाके में हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
हालात तनावपूर्ण होने के चलते प्रशासन की ओर से इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती किए जाने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। युवक की मौत के विरोध में हुर्रियत की ओर से रविवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुहेल अहमद के रूप में हुई है।
शनिवार को जिला कुलगाम के खड़वानी इलाके में इज़राइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे हमलों के विरोध में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शाम चार बजे करीब प्रदर्शनकारियों ने हिंसक हो उठे। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने और उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
महबूबा ने केन्द्र पर साधा निशाना
इससे भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। पर इसके बावजूद हालात और बिगड़ जाने के चलते सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग कर दी गई।
इसमें सुहेल अहमद सहित तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। तीनों घायलों को अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया, पर वहां सुहेल अहमद निवासी मिश्रिपोरा ने दम तोड़ दिया। घटना का विरोध करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार को आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि ऐसे हालात में संयम बरतें ताकि कश्मीर में फिर से 2010 जैसे हालात न बनें। इसके अलावा फायरिंग में युवक की मौत की घटना के विरोध में कट्टरपंथी अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के गुट की ओर से रविवार बंद का ऐलान किया गया है।