फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldier martyred in shelling along the border, two Pakistani soldiers killed in retaliation by army

जम्मू-कश्मीरः सीमा पर गोलाबारी में जवान शहीद, सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर

Mon, 31 Aug 2020 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौशेरा (राजोरी)
अमर उजाला नेटवर्क, नौशेरा (राजोरी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Soldier martyred in shelling along the border, two Pakistani soldiers killed in retaliation by army
Indian Army - फोटो : अमर उजाला

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी है। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलसियां क्षेत्र में की गई गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। दो सैनिक ढेर होने के साथ दो से तीन सैनिकों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह छह बजे सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। बताते हैं कि सीमा पर तैनात जवानों ने सुबह संदिग्ध हलचल देखी। पाया कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों की मदद के लिए कवर फायर करना शुरू कर दिया। इसमें नायब सूबेदार शहीद हो गए। इस दौरान सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया। इसके बाद दूसरी ओर से गोलाबारी बंद हो गई। 
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में सीमा पर तैनात सेना की कलसियां बटालियन के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह निवासी तहसील गोविंद वाल साहब, तरणतारण, अमृतसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि राजविंदर सिंह के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह पैतृक गांव भेजा जाएगा। वे बहादुर तथा समर्पित जवान थे। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकियों पर पांच घंटे की गोलाबारी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार रात को भी करीब पांच घंटे गोलाबारी कर पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। शनिवार रात 11 बजे से लेकर रविवार सुबह चार बजे तक पाकिस्तानी 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाया। 


इसके साथ रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार सुबह बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसओजी और पुलिस ने संयुक्त तौर पर करोल मात्रयां इलाके में करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। गौर हो कि पाकिस्तान आतंकी घुसपैठ कराने के इरादे से भारतीय सीमा में गोलाबारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed