फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldier injured in encounter on eve of Independence Day with terrorists martyred

Srinagar Encounter: श्रीनगर मुठभेड़ में एक जवान शहीद, रामबन के बटोत के रहने वाले थे सरफराज

Mon, 15 Aug 2022 03:37 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 03:37 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजोरी व श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रामबन के बटोत निवासी जवान सरफराज अहमद घायल हो गए थे। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Soldier injured in encounter on eve of Independence Day with terrorists martyred
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नौहट्टा इलाके के रेडपोरा पार्क के पास आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान घायल हुए जवान सरफराज सोमवार को शहीद हो गया। कश्मीर जोन पुलिस ने सरफराज के शहीद होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजोरी व श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रामबन के बटोत निवासी जवान सरफराज अहमद घायल हो गए थे। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

बरामद हुई थी एके-47

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार आतंकियों ने नौहट्टा इलाके के रेडपोरा पार्क के पास सुरक्षा बलों की पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस दौरान सतर्क जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी घनी बस्ती में भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मौके से एक मोटरसाइकिल और एक एके 47 बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी में बुद्धल के तरगायी इलाके में भी सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान रविवार शाम करीब 8 बजे सुजान के जंगली इलाके में आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए जबरदस्त फायरिंग की।

सुजान के पास ही है लश्कर कमांडर तालिब शाह का घर

पिछले महीने पकड़े गए लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शाह का घर सुजान के जंगल से कुछ ही दूरी पर है। कंडी के दराज निवासी तालिब कंडी बुद्धल में आतंकवाद को जिंदा करने में लगा था। तालिब सुजान के जंगल क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुजान के जंगल में छिपकर फायरिंग कर रहे आतंकी भी तालिब के आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed