फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier hit by Pak's sniper fire in Poonch

LOC पर पाक स्नाइपर की गोली से जवान शहीद

Thu, 30 Jul 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Thu, 30 Jul 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
soldier hit by Pak's sniper fire in Poonch

बुधवार देर शाम जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से पाक सेना की तरफ से स्नाइपर राइफल की एक गोली दागी गई। इस गोलीबारी की चपेट में आकर भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन


पाकिस्तान गोली से घायल हुए जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई है। शहीद जवान की पहचान सेना की 22 सिख रेजीमेंट के सिपाही रक्षपाल सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम करीब 6.45बजे जिले की कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की चौकी एफ डी एम परमिंदर पर तैनात सेना की 22 सिख के जवान रक्षपाल सिंह को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटी नम्बर 3409985 सी कम्पनी को निशाना बना कर उस पार तैनात पाक सेना ने स्नाइपर राइफल की एक गोली दागी जोकि उसके कंधे के पास लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूत्रों की माने तो पाक सेना इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर आतंकियों को घुसपैठ कराने में सहयोग करने का काम कर रही है ताकि अपने जवान के घायल होने के बाद सेना का ध्यान बटं जाने का आतंकी लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed