फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier famous from colors tv singing program

ITBP जवान ने 'दिल हारा' गाकर जीता करोड़ों लोगों का दिल

Tue, 21 Feb 2017 08:23 PM IST
एस. खजुरिया,अमर उजाला/कठुआ
एस. खजुरिया,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 21 Feb 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
soldier famous from colors tv singing program
कठुआ में जवान का स्वागत करते लोग - फोटो : Amar Ujala
गायकी का एक शौक जो जुनून में बदल गया। कठुआ के नेशभनल हाईवे से सटा बरनोटी गांव का एक साधारण सा नौजवान जिसने आम लोगों की ही तरह नौकरी की चाहत रखी। दस साल पहले 2007 में आईटीबीपी में चयन हो गई और रूटीन के तौर पर अपनी नौकरी कर रहा था लेकिन अचानक किस्मत ने करवट ली और उसे मौका मिला दुनिया के सामने अपने हुनर को रखने का।
विज्ञापन


फिर क्या था कलर्स चैनल के राइजिंग स्टार शो में लाइव परफार्मेंस और वोटिंग में उसे अबतक के किसी भी प्रतिभागी से अधिक यानि की 96 फीसदी वोट हासिल हुए। देशभर के लोगों से मिले समर्थन के बाद बिक्रमजीत ने अपनी गायकी से जज पैनल में शामिल दिलजीत दोसांज, मोनाली ठाकुर और शंकर महादेवन का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन


आईटीबीपी के जवान बिक्रमजीत सिंह ने वर्दी में परफार्म किया तो सुनने वाले भी दंग रह गए। बिक्रमजीत सिंह मूल रूप से बरनोटी के नन्नन गांव का रहने वाला है लेकिन उनका परिवार बीस साल पहले बरनोटी में आकर बस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बिक्रजीत सिंह मुंबई से सीधा अपने पैतृक गांव की ओर पहुंचा। कठुआ रेलवे स्टेशन पर जहां उसका भव्य स्वागत हुआ वहीं चाहने वालों को उसने निराशन नहीं किया। गाना गाकर उसने रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाले को दो पल के लिए रूकने पर मजबूर कर दिया।

ट्रेन का सफर भी किया सुहाना

soldier famous from colors tv singing program
जवान के साथ झूमते लोग - फोटो : Amar Ujala
रातों रात मशहूर हुआ बिक्रमजीत सिंह स्वराज एक्सप्रेस में मुंबई से कठुआ के लिए रवाना हुआ। इस बीच ट्रेन में कई लोगों को यह चेहरा जाना पहचाना लगा।

सफर के दौरान कई लोगों ने बिक्रमजीत सिंह को पहचान लिया फिर क्या था ट्रेन के मुसाफिरों से लेकर पैंट्री वाले भी बिक्रमजीत की आवाज के मुरीद हो गए। सफरभर उसने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। असर ऐसा था कि कठुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के मुसाफिरों ने भी उतरकर उसे एक बार फिर गीत सुनाने की फरमाइश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed