{"_id":"66c8c336a4fc814d1008e9ac","slug":"soldier-dies-after-being-shot-while-cleaning-service-rifle-in-doda-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: सीने में गोली लगने से जवान की मौत, बैरक में सर्विस राइफल साफ कर रहा था विकास राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सीने में गोली लगने से जवान की मौत, बैरक में सर्विस राइफल साफ कर रहा था विकास राघव
Fri, 23 Aug 2024 10:43 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, डोडा
संवाद न्यूज एजेंसी, डोडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:43 PM IST
सार
डोडा जिले में राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई। जवान विकास राघव गुरुग्राम का रहने वाला था।
विज्ञापन
जवान विकास राघव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोडा जिले में शुक्रवार को राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान 10 आरआर के जवान विकास राघव निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह घटना शुक्रवार को तहसील भगवा में स्थित सैन्य चौकी की बैरक की है। उक्त जवान बैरक में सर्विस राइफल को साफ कर रहा था। इस दौरान गोली जवान के सीने में लगी। उसे इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन