{"_id":"b7019d9777c4b60ff098e8afb40ec4a8","slug":"solar-lights-will-be-installed-at-katra-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोलर लाइट से जगमगाएगा कटड़ा स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोलर लाइट से जगमगाएगा कटड़ा स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Oct 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा में सोलर सिस्टम की आधारशिला रखने के लिए मंगलवार को संपर्क क्रांति से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार उधमपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वह स्पेशल गाड़ी से कटड़ा के लिए रवाना होंगे। कटड़ा में सीआरबी अरुणेंद्र कुमार द्वारा सोलर सिस्टम की आधारशिला रखने के बाद कटड़ा स्टेशन का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा रेलवे स्टेशन में सोलर सिस्टम को लगाने की घोषणा पहले ही की थी। दूसरी ओर, जम्मू रेलवे स्टेशन पर दिन भर गहमागहमी बनी रही। जानकारी के मुताबिक कई अधिकारी जम्मू में आकर स्टेशन का मुआयना करते रहे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था के साथ साथ दफ्तरों में सभी मुस्तैद रहे। वहीं, बताया गया कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के आने की सूचना से सभी कर्मचारी तथा अधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी की गई।