{"_id":"65545a17c3b996f21505e088","slug":"sog-launched-search-operation-after-suspected-seen-in-poonch-nabbed-three-with-two-pistols-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में दिखे संदिग्ध: एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान, दो पिस्टल और लाखों की नकदी संग तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में दिखे संदिग्ध: एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान, दो पिस्टल और लाखों की नकदी संग तीन को दबोचा
Wed, 15 Nov 2023 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 AM IST
सार
पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, तीन लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से ढाई लाख रुपए नकद, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : मुनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बुधवार को अलग-अलग जगह पर पुलिस की एसओजी और सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। जिले की सुरनकोट तहसील के सैलां, बोनी खेत और सैद, बकर क्षेत्र में एसओजी सुरनकोट, एसओजी राजोरी और एसओजी पुंछ द्वारा सुबह तड़के 2.40 बजे संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से ढाई लाख रुपए नकद, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन