फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall shuts srinagar-jammu national highway

बर्फबारी से ढका कश्मीर, नेशनल हाईवे बंद

Wed, 04 Feb 2015 10:28 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
snowfall shuts srinagar-jammu national highway

कश्मीर घाटी में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को बर्फबारी जारी रही, जबकि जम्मू संभाग में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा। कश्मीर घाटी सफे द चादर में लिपट चुकी है। घाटी में भारी बर्फबारी के चलते मंगलवार को भी हाईवे एहतियातन बंद किया गया।

विज्ञापन


श्रीनगर में खूब बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा जवाहर टनल, काजीगुंड, कोकरनाग, पुलवामा, शोपियां के साथ-साथ पीर पंजाल की पहाड़ियों और पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर भी भारी बर्फबारी दर्ज हुई।
विज्ञापन


जवाहर टनल पर दो फीट, गुलमर्ग में करीब तीन फीट, पहलगाम में दो फीट और श्रीनगर में करीब सात इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। कटड़ा में बारिश औरत्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से चॉपर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल राज्य का सबसे अधिक ठंड क्षेत्र रहा। यहां का अधिकतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री रहा।

जवाहर टनल बर्फबारी के चलते बंद

snowfall shuts srinagar-jammu national highway

जम्मू संभाग में पत्नीटाप, नत्थाटाप, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी और पुंछ के पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फ गिरने से इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। उधर जवाहर टनल बर्फबारी के चलते बंद रही। काजीगुंड और श्रीनगर में बारिश और भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मंगलवार को पूरी तरह से बंद रहा।

श्रीनगर से आने वाले करीब सौ ट्रक काजीगुंड के लेवडोरा में रोके गए। उधमपुर के जखैनी में डेढ़ सौ ट्रक रोके गए हैं। जम्मू के बन तालाब में तीस से चालीस ट्रक खड़े हैं। ट्रैफिक विभाग जम्मू के मुताबिक हाईवे को बंद रखा गया है। यदि मौसम साफ रहा तो बुधवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर ट्रैफिक सुचारु होगा।

डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, महानपुर, बनी, बसोहली के संपर्क मार्ग प्रभावित रहे, जिससे लोगों की आवाजाही नहीं हो सकी। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 3.0 और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 11.8 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed