फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall on the mountains of Jammu and Kashmir, six injured in Gulmarg car accident

Weather Updates:जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी, मुगल रोड समेत कई मार्ग बंद, गुलमर्ग कार हादसे में छह घायल

Mon, 07 Nov 2022 02:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:13 AM IST
सार

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जम्मू जिले में रात तेज आंधी तूफान के बाद बारिश हुई। रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। पीर की गली, सादना पास, जोजिला पास, गुलमर्ग में हल्की से सामान्य बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Snowfall on the mountains of Jammu and Kashmir, six injured in Gulmarg car accident
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज हो गया है। पीर की गली, सादना पास, जोजिला पास, गुलमर्ग में हल्की से सामान्य बर्फबारी हुई। बर्फबारी का असर मार्गों पर भी पड़ा है। इससे मुगल रोड के अलावा श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग भी बंद हो गया है।

विज्ञापन


सिंथन टॉप पर एक फुट पर बर्फबारी दर्ज की गई। इससे किश्तवाड़ को अनंतनाग से जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है। पाडर में भी 3-4 इंच बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी या बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में 27 एमएम, बारामुला में 23 एमएम, बांदीपोरा में 22 एमएम, कुलगाम और बडगाम में 21 एमएम और पुलवामा में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। बर्फबारी और बारिश से प्रदेश के अधिकतम जिलों में तापमान सामान्य से कम रिकार्ड होने से ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जम्मू जिले में शनिवार देर रात रात तेज आंधी तूफान के बाद बारिश हुई। रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। जम्मू जिले में पिछले 24 घंटों के दोरान 16.2 एमएम और कटड़ा में 17.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

वहीं तापमान की बात करें तो श्रीनगर जिले में सामान्य से करीब सात डिग्री लुढ़क कर अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। काजीगुंड में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 11. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पहलगाम में छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्यिसय और गुलमर्ग में नौ डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमन 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

बर्फ से ढके गुलमर्ग-बुटापथरी मार्ग पर कार फिसली, छह घायल

गुलमर्ग। उत्तरी कश्मीर में बर्फ से ढके गुलमर्ग-बुटापथरी मार्ग पर नागिन के निकट रविवार को एक कार फिसलने से छह यात्री घायल हो गए। सेना ने चार घंटे के बचाव अभियान के बाद बचा लिया। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि मनाही के बावजूद बर्फ से ढके रास्ते पर जा रही इस कार की रफ्तार काफी तेज थी। संवाद

आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित, फसलों को नुकसान

शनिवार देर रात हुई तेज बारिश और आंधी से कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कई जगह ट्रांसफार्मर जल गए, तारें टूट गईं। जम्मू शहर में ही कई स्थानों पर आठ से 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। यह हाल कठुआ के बसोहली इलाके का रहा। इससे जलसंकट भी बना रहा। इसके अलावा आंधी से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। सांबा क्षेत्र के परगवाल और रामगढ़ में तेज हवा से फसलें बिछने से किसान परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed