{"_id":"58a71d194f1c1b941ad848f8","slug":"snowfall-likely-in-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में बर्फबारी और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में बर्फबारी और बारिश के आसार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के अधिकतर इलाकों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 8-9 डिग्री के साथ जबरदस्त उछाल आया है। श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में वीरवार की रात बारिश हुई। पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा। शनिवार को मौसम रहने पर जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन छोड़े जाएंगे।
रियासत के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ ही गर्मी ने भी जोर पकड़ लिया। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने से पारा तेजी से चढ़ा है। अमूमन ठंडी रहने वाली घाटी के पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में भी दिन और रात के तापमान में 3-5 डिग्री तक उछाल आ गया है।
विज्ञापन
इसी तरह, जम्मू में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 26.9 डिग्री तक पहुंच गया। बीती रात का तापमान भी 3 डिग्री उछाल के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 3 डिग्री अधिक 13.2 और रात का 4 डिग्री अधिक 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18-20 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।