{"_id":"5894a3e74f1c1b2f3de847ea","slug":"snowfall-likely-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर से भारी बर्फबारी के आसार, सैकड़ों लोग अभी भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर से भारी बर्फबारी के आसार, सैकड़ों लोग अभी भी फंसे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार से अगले 48 घंटों के लिए भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका कश्मीर में ज्यादा असर रहेगा।
8-9 फरवरी को दोबारा मौसम बिगड़ेगा। इस बीच, 32 घंटे बाद शुक्रवार शाम सात बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे एकतरफा यातायात के लिए बहाल हो पाया। हाईवे में फंसे हल्के वाहनों को ही जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की इजाजत दी गई। ट्रकों सहित अन्य सैकड़ों बड़े वाहनों को रोका गया है। इनमें यात्री वाहन भी शामिल हैं।
हाईवे पर रामबन से पहले मैयाड़ क्षेत्र में पहाड़ी से सड़क पर आई बड़ी पस्सी को शुक्रवार सुबह क्लीयर कर लिया गया था, लेकिन, इसके साथ ही रामबन से आगे बैटरी चश्मा डिगडोल क्षेत्र में दोबारा पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर आ गया। इससे हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को हाईवे को क्लीयर करने में सफलता मिल पाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। कश्मीर में भी शाम को ऐसा ही मौसम बन गया था। आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को सरकार की ओर से जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।