{"_id":"d974fb19dbe4b13792a1eff0d6319c0f","slug":"snowfall-in-the-mountainous-regions-of-kashmir-vallly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को हुई बर्फबारी से पारा गिर गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में सवा फीट और विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दो फीट बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
गुरेज, साधना टाप, कुपवाड़ा, जोजिला पास सहित शोपियां के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई। उधमपुर जिले के कई पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी। जम्मू में मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर-कारगिल, बांडीपोरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग बंद चल रहे हैं। इस बीच गुलमर्ग न्यूनतम माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। लेह न्यूनतम माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान से दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह तक 9.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद दिनभर बादलों के बीच हलकी धूप खिलती रही।
पहलगाम में 16.4, गुलमर्ग में बर्फबारी के साथ 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई। उधमपुर जिले के नत्थाटाप, शिवगढ़ धार, स्योजधार, जुगधार और लाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 5.2
गुलमर्ग माइनस 5.8
पहलगाम शून्य
श्रीनगर 0.8