{"_id":"583314144f1c1bbf04b3a4a2","slug":"snowfall-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर
- फोटो : File Photo
कश्मीर में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी में सोनमर्ग, अमरनाथ यात्रा ट्रैक और द्रास की पहाड़ियों पर कुदरत की सफेद चादर बिछी।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला और मीनामर्ग में हल्की बर्फबारी से कुछ देर के लिए एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
घाटी में मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर एयरपोर्ट से सोमवार को कोहरे के कारण सभी 17 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। पिछले तीन दिन से हवाई सेवा प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 26 नवंबर तक कश्मीर में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। इसका जम्मू और लद्दाख पर भी असर दिखेगा। हालांकि पिछले तीन माह से बारिश का लोगों को इंतजार है। इस बीच लेह न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

Trending Videos
कश्मीर के अधिकांश इलाकों में पारा शून्य से नीचे
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
पिछले कई दिन से श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में धूप न निकलने से पारे में गिरावट आई है। सोमवार को भी बादल और कोहरा छाया रहा। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान के शून्य से नीचे चले जाने से नालों में पानी जमना शुरू हो गया है।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों ने कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए जरूरी सामान जुटाना शुरू कर दिया है। कारगिल में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 और विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी 24 नवंबर तक सूखी सर्दी रहेगी। इसमें बर्फबारी के कम आसार हैं। लेकिन पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी।