फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall in Kashmir, rain in Jammu, mercury dropped 8 degrees in valley

कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश, घाटी में 8 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
Snowfall in Kashmir, rain in Jammu, mercury dropped 8 degrees in valley
श्रीनगर में सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। गुलमर्ग में जहां बर्फबारी हुई वहीं शहर में बारशि - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 11-12 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादलों के गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। 9-10 मार्च को भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार भी जारी रहा। कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में फिर से ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में 24 इंच, गुरेज में 7 इंच, तुलेल में 9 इंच, राजदान टाप में 10 इंच, जोजीला में 10 इंच, दूधपत्थरी में 5 इंच, पहलगाम में 4 इंच, शोपियां में 5 इंच बर्फ गिरी। उधमपुर, चिनैनी सहित जिले के कई अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं से तपिश से राहत मिली। जम्मू जिले के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दोपहर को मौसम साफ होने के बाद शाम को फिर बादल छा गए। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 27.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 14.2, बटोत में 12.2, कटड़ा में 20.6 और भद्रवाह में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान बारिश (मिलीमीटर)
श्रीनगर 17.5
पहलगाम 6.9
गुलमर्ग 49.4
बनिहाल 11.2
बटोत 6.6
कटड़ा 6.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed