फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in kashmir in next 24 hr

कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी के आसार

Tue, 27 Dec 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 27 Dec 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kashmir in next 24 hr
snowfall - फोटो : File Photo
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज का असर जम्मू में भी दिखेगा। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है। सफेद चादर बिछने के बाद शीतलहर जारी है। इस बीच माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में लेह सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि दिन के समय पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन रात के तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दो दिन में मौसम खराब होने की सूरत में सर्दी और जोर पकड़ सकती है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। कश्मीर के अधिकांश हिस्से चिल्ले कलां की कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। सूखी सर्दी के चलते सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed