{"_id":"61b6559c86f53178c16fd82c","slug":"snowfall-expected-in-mountainous-areas-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार, शीतलहर ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार, शीतलहर ने पकड़ा जोर
Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
सार
कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
snowfall in kashmir (file pic)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पारे में गिरावट के साथ सर्दी ने जोर पकड़ा है। कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ी है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादलों के बीच सूर्यदेव की लुका-छिपी दिन भर जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। संभाग के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि रात का पारा सामान्य से दो-तीन डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में माइनस 5.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार को ठंड का अधिक अहसास हुआ। दिन में हल्की धूप के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। यहां दिन का तापमान 20.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीती कुछ रातों से पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 17.0, बटोत में 15.3, कटड़ा में 18.2 और भद्रवाह में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में ठंड बढ़ने से कई पर्वतीय क्षेत्रों में पाइपों में पानी जमने लगा है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.1 और दिन का पारा 3.9 डिग्री रहा।