{"_id":"635ab070ef4a171e84691d6a","slug":"snowfall-expected-in-jammu-and-kashmir-from-november-1-mercury-below-zero-in-leh-and-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates:एक नवंबर से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार, लेह व कारगिल में पारा शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates:एक नवंबर से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार, लेह व कारगिल में पारा शून्य से नीचे
Fri, 28 Oct 2022 02:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:18 AM IST
सार
कश्मीर घाटी में 31 अक्तूबर से मौसम में बदलाव आ सकता है। इसका असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 और कारगिल में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Weather Report
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक नवंबर से मौसम फिर करवट बदलेगा। 4 नवंबर तक कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर घाटी में 31 अक्तूबर से ही मौसम में बदलाव आ सकता है। इसका असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा।
विज्ञापन
बारिश के बाद सर्दी में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में दिन में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। लेकिन सुबह और रात को ठंड बढ़ी है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 29.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 7.7, कटड़ा में 14.0 और भद्रवाह में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0, पहलगाम में 0.3 और गुलमर्ग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 और कारगिल में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।