{"_id":"58872a014f1c1ba333cf4a20","slug":"snowfall-continues-in-kashmir-valley-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सुबह से ही बर्फबारी जारी, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सुबह से ही बर्फबारी जारी, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Snowfall
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर में मौसम ने फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में जारी एलर्ट के अनुसार रियासत में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में बदलते मौसम के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में पहाड़ों के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की खबरें हैं। इसके साथ ही श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। वहीं जम्मू शहर में सुबह से ही बादल छाए होने की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने के कारण बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। बताते चलें कि मौसम विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर में 23 से 29 तारीख के बीच मौसम खराब होने का एलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन