{"_id":"58d167d64f1c1ba16e1a0f80","slug":"snowfall-and-rain-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बर्फबारी, अगले 48 घंटे बिगड़ा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बर्फबारी, अगले 48 घंटे बिगड़ा रहेगा मौसम
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मंगलवार मौसम के कई रंग देखने को मिले। घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में देर शाम तक बारिश जारी थी। लेकिन जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में हलके बादलों के साथ तपिश बढ़ गई है। दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों तक जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। इसका असर 23 मार्च तक रहेगा। इस बीच जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात में करीब 5500 छोटे बड़े वाहनों को भेजा गया। हाईवे पर कई जगह जाम चुनौती बना हुआ है।
कश्मीर के गुलमर्ग, कुपवाड़ा, सोनमर्ग सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में मंगलवार बर्फबारी हुई। बारामुला और अन्य दूसरे क्षेत्रों में दोपहर बाद बिगड़े मौसम से बारिश हुई। श्रीनगर में शाम सात बजे तेज बारिश शुरू हो गई थी। मौसम में आए बदलाव से ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। इस सीजन राज्य में लगातार पश्चिमी विक्षोभ बनने से थोड़े अंतराल के बाद इंद्रदेव मेहरबान हो रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के भद्रवाह की चोटियों पर बर्फबारी हुई। ट्रायल के बाद चिनैनी-नाशरी टनल बंद होने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही। उधमपुर से पत्नीटाप के बीच कई जगह वाहन रेंगते हुए चलते दिखे। डीएसपी ट्रैफिक हाईवे दिनेश गुप्ता के अनुसार हाईवे पर यातायात को बहाल रखने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।