फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall and rain in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, अगले 72 घंटे में मौसम ज्यादा बिगड़ेगा

Tue, 07 Mar 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Mar 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rain in jammu kashmir
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : File Photo
रियासत में मंगलवार को फिर मौसम ने करवट बदल दी। कश्मीर से लेकर जम्मू के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 6 से 8 डिग्री तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुद के पास सड़क का कुछ हिस्सा धंसने से जाम की स्थिति रही। रामबन के पास डिडोल में पत्थर गिरने से परेशानी आई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 72 घंटों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए घाटी के सभी जिला उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


घाटी के शोपियां, बारामुला, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, टंगमर्ग, गुलमर्ग सहित पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। कश्मीर के सभी हिस्सों में शीत लहर जारी है। पर्यटक स्थल नत्थाटाप में भी सफेद चादर बिछी। उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में बर्फबारी से पारा गिर गया है। भद्रवाह के पहाड़ों में बर्फबारी से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कठुआ के  बनी के दूरदराज इलाकों में मंगलवार दोपहर से बर्फबारी हो रही है। जिले के नुकनाली, नोहर टाप, छत्रगलां और ढ़ग्गर के आसपास के पहाड़ सफेद चादर से ढक  गए हैं।


जम्मू में भी रुक रुक कर देर शाम तक बारिश होती रही। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 13 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मार पड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed