फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall again on the mountains, mercury dropped

मौसम का हाल : पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, गिरा पारा, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित

Fri, 04 Mar 2022 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर/शिमला/जोशीमठ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर/शिमला/जोशीमठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 05:28 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के करोल एरिया में पस्सियां गिरने के बाद बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात बंद रहा। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Snowfall again on the mountains, mercury dropped
बदरीनाथ में बर्फबारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग अटल टनल रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के करोल एरिया में पस्सियां गिरने के बाद बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात बंद रहा। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण बंद कर दी गई।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग में 4.3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई हैं। जबकि जम्मू में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार चार और पांच मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में मौसम साफ ही रहेगा। गुलमर्ग में माइनस 4.4, श्रीनगर में 7 व जम्मू में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच हल्की बारिश
वहीं, हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को राजधानी शिमला में हल्की बारिश के बीच बादल छाए रहे। अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बर्फबारी हुई है। मनाली की ऊंची चोटियों समेत माउंटीनाग, दियार, बेखली, मानतलाई, खीरगंगा व रशोल में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। केलांग में माइनस 6.6, मनाली में 4 व शिमला में 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड में चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी बर्फबारी हुई। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed