फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snow removed on amarnath yatra routes on time

अमरनाथ यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने का काम वक्त से शुरू होगा 

Tue, 29 Mar 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 29 Mar 2016 02:01 PM IST
सार

  • सांबा और कठुआ में बनाए गए ट्रांजिट कैंप यात्रा में सुविधाओं के लिए नया प्रयास किया गया है। 
  • पंचतरणी, बालटाल आदि में पार्किंग की जगह साफ करने के लिए टेंडरिंग कर दी गई है।

विज्ञापन
snow removed on amarnath yatra routes on time
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर में भी सुविधाओं को लेकर सुनिश्चित किया जा रहा है। हालांकि पुराने ढर्रे पर ही यात्रा के बंदोबस्त रहेंगे, लेकिन सांबा और कठुआ में बनाए गए ट्रांजिट कैंप यात्रा में सुविधाओं के लिए नया प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड ने भी यात्रा के दोनों मार्गों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों मार्ग पर अस्थायी तौर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस बार कश्मीर घाटी में बर्फबारी कम हुई है। 
विज्ञापन


इससे माना जा रहा है कि यात्रा के दोनों मार्गों से बर्फ हटाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। पंचतरणी, बालटाल आदि में पार्किंग की जगह साफ करने के लिए टेंडरिंग कर दी गई है। पर्यटन विभाग के निदेशक आरके वर्मा का कहना है कि भगवती नगर में यात्रियों के लिए आधार शिविर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर यात्रियों के लिए रहने और शौच की व्यवस्था है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर कश्मीर तक पर्यटन विभाग के बूथ लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों को यात्रा से जुड़ी हर तरह की जानकारी दी जाएगी। इस बार सांबा और कठुआ में नए ट्रांजिट कैंप बन रहे हैं। इससे भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed