{"_id":"589216074f1c1b4a40e807fd","slug":"snow-carnival-in-gulmarg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में स्नो कार्निवल का आगाज, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में स्नो कार्निवल का आगाज, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने की शिरकत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग में स्नो फेस्टिवल
- फोटो : File Photo
बर्फ से लकदक गुलमर्ग में पंद्रह दिवसीय स्नो कार्निवल का शानदार आगाज हुआ। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कार्निवल की शुरुआत करने के साथ ही सैलानियों की आवभगत के लिए महाराजा पैलेस होटल की नई इमारत का भी उदघाटन किया।
पहले ही दिन से स्कीइंग, आईस हॉकी, स्नो स्कल्पचिंग, स्नो मोबाइल रैली, स्नो रगबी और नाइट स्कीइंग के इवेंट शुरू हो गए। खास बात रही कि गुलमर्ग में आयोजन की रौनक बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की हस्तियाें ने भी शिरकत की जिनमें जावेद जाफरी, इमरान खान और इल्यास काजमी शामिल थे।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, आयोजन न सिर्फ सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि गुलमर्ग के दिलकश नजारों के कद्रदानों की संख्या में भी इजाफा करेगा।

Trending Videos
शॉपिंग आर्केड और गंडोला स्टेशन पर वेटिंग हॉल का उद्घाटन
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
उन्होंने गुलमर्ग में ही शॉपिंग आर्केड, गंडोला बेस स्टेशन पर वेटिंग हॉल का उदघाटन करते हुए कहा, बुनियादी सुविधाओं में इजाफा करने से ही पर्यटन विकास सुनिश्चित होगा। बर्फ से जुड़े खेल और गतिविधियां हमेशा से सैलानियों को आकर्षित करती रही हैं।
उदघाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बर्फ से बनाई गई कलाकृतियों को देखकर कलाकारों की तारीफ की।
उदघाटन समारोह में विधायक मोहम्मद अब्बास वानी और अंजुम फाजली समेत पर्यटन विभाग के आला अफसर भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गुलमर्ग में यह आयोजन 22 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन भारी बर्फबारी होने से आयोजन का शेड्यूल बदलना पड़ा था। इससे पूर्व पत्नीटॉप में तीन दिवसीय स्नो कार्निवल का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक किया गया।