फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sniper shot by pakistan in nowshera sector, ceasefire violation by pakistan in hiranagar sector

पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से नागरिक घायल, हीरानगर सेक्टर में भी आईबी पर सीजफायर उल्लंघन

Sun, 26 May 2019 08:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 26 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
sniper shot by pakistan in nowshera sector, ceasefire violation by pakistan in hiranagar sector
डेमो पिक्चर
एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के पुखरणी गांव में शनिवार देर रात पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शॉट से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहां से लाकर उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


घायल की पहचान मोहम्मद इसहाक निवासी पुखरणी के रूप में हुई है। शनिवार रात को वह घर के बाहर शौच के लिए गया था। इस दौरान पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से वह घायल हो गया। गोली उसकी कमर में लगी है। जानकारी मिलते ही  परिजनों ने उसे राष्ट्रीय राइफल बटालियन लाम के सब सेंटर पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल नौशेरा रेफर कर दिया।  इसके बाद बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार पप्पू चक पोस्ट से 80 विंग चिनाब रेंजर्स ने चांदवा पोस्ट पर शनिवार देर रात पांच-छह राउंड फायर किए। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सनद रहे कि मई माह में पाकिस्तान की ओर से चांदवा पोस्ट क्षेत्र में चौथी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर डिच बनाने का काम जारी है, जिसे बाधित करने का पाकिस्तानी रेंजर्स प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed