फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smuggling of weapons and drugs are happening from border

J&K: ट्रकों की आड़ में सीमापार से हथियारों और नशे की हो रही है तस्करी

Tue, 07 Mar 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Mar 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
smuggling of weapons and drugs are happening from border
सीमा पार से हो रही है तस्करी - फोटो : डेमो फोटो

उधमपुर के नरसू नाले पर आतंकी हमले में शामिल आतंकी ट्रक से पहुंचे, क्रास एलओसी ट्रेड में शामिल ट्रक से हथियार बरामद हुए, ट्रकों से नशीले पदार्थों की खेप बरामद हो रही हैं। ऐसे ही कई ऐसे मामले हैं, जिससे साफ हो रहा है कि ट्रकों की आवाजाही में नशा और हथियारों की तस्करी हो रही है।

विज्ञापन


यही नहीं, आतंकी ट्रकों में बैठ कर हमले करने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर ट्रेड में शामिल ट्रक इसकी ढाल बन रहे हैं। पिछले एक साल की बात करें तो इस तरह के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गंग्याल में भी एक ट्रक चालक को लाखों रुपये के नकली नोट और नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा। कश्मीर से कन्या कुमारी तक चलने वाले ट्रेड में शामिल ट्रकों में कुछ चालक इस गोरखधंधे को चला रहे हैं। ट्रकों में भुक्की, हेरोइन, चरस, गांजा आदि इस तरह से छुपाकर ले जाया जा रहा है, जिससे किसी को पता न चल सके। बावजूद इसके ये लोग पकड़े जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी भी कर रहे हैं ट्रकों का इस्तेमाल

smuggling of weapons and drugs are happening from border
आतंकी भी कर रहे हैं ट्रकों का इस्तेमाल - फोटो : DEMO Photo

लखनपुर और श्रीनगर में कड़ी जांच होने के बावजूद ट्रकों में नशे की तस्करी का सामान ले जाया जा रहा है। कुछ चालक ट्रेड की आड़ में ट्रकों का इस्तेमाल अवैध कार्यों में कर रहे हैं। आतंकी तक इन ट्रकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

तीन दिन पहले ही आईजी जम्मू ने बताया कि उधमपुर से जालंधर जाने वाले ट्रक से पुलिस ने साढ़े तीन क्विंटल भुक्की बरामद की। इसके पहले एक ट्रक चालक ने पुलिस को कोई दिन तक छकाया। वह भुक्की लेकर कश्मीर से दिल्ली तक होकर आया, बावजूद इसके वह पकड़ में नहीं आया। हालांकि बाद में कड़ी मशक्कत करने पर गंग्याल पुलिस ने उसे दबोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed