फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smuggling

एंबुलेंस में मरीज बनकर आ रहा था नशा तस्कर, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
smuggling
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर को दबोचा है। वह पंजाब से मरीज बनकर एंबुलेंस से जम्मू आ रहा था। उसके पास से हेरोइन और एक रिवाल्वर बरामद हुई है। उसके एक साथी तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने पवन आइसक्रीम के पास नाके पर पंजाब नंबर की एंबुलेंस (पीबी11एएन 8447) को रोका। इस दौरान वाहन के दस्तावेज चेक करने के साथ तलाशी ली, तो दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एंबुलेंस में शक्ति नगर (जम्मू) का रहने वाला विशाल शर्मा उर्फ वीशू मरीज बनकर लेटा था, जबकि पंजाब के लुधियाना का रहने वाला हीरा सिंह एंबुलेंस चला रहा था। पुलिस के अनुसार विशाल नशा तस्कर है और पंजाब ही रहता है। वहीं पर उसने अपना ठिकाना बना रखा है। वह पंजाब और कश्मीर से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता है। लंबे समय से इस काम में लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिवाल्वर और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed