{"_id":"5da57af58ebc3e01767f61a6","slug":"sms-service-stopped-a-day-after-the-postpaid-mobile-service-started-government-u-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होने के एक दिन बाद सरकार का यू-टर्न, एसएमएस सेवा हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होने के एक दिन बाद सरकार का यू-टर्न, एसएमएस सेवा हुई बंद
Tue, 15 Oct 2019 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस सेवा बंद
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के 10 जिलों में सोमवार को 70 दिन बाद पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा शुरू की गई थी। साथ ही लोगों के लिए एसएमएस सेवा भी बहाल की गई थी। लेकिन एक दिन बाद ही सरकार ने यू-टर्न लेते हुए एसएमएस सेवा पर फिर से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों को माना जा रहा है। बता दें कि घाटी में पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा शुरू होते ही एक बड़ी वारदात ने घाटी को दहलाने की नापाक कोशिशि की थी। यहां दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सेब लाद रहे एक ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। ट्रक के खलासी का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। यह घटना घाटी में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा शुरू होने के साथ ही हुई है।
विज्ञापन
घटना जिले के सिंधु सरमाल इलाके की है। बताया जाता है कि घटना में दो आतंकी शामिल थे, जिनमें एक पाकिस्तानी था। बताते हैं कि राजस्थान नंबर की ट्रक एक सेब के बगीचे से सेब लाद रहा था। इसी दौरान पहुंचे आतंकियों ने पहले तो बगीचे की मालिक की पिटाई की। चालक तथा खलासी का अपहरण कर लिया। चालक को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पेट में तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी।
चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने चालक की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि की है।