फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Smoke spread due to chemical reaction during an experiment in the lab, 16 students fainted

Jammu News: लैब में प्रयोग के दौरान रासायनिक प्रतिक्रिया से फैला धुआं, 16 छात्र बेहोश

विज्ञापन
Smoke spread due to chemical reaction during an experiment in the lab, 16 students fainted
अस्पताल में भर्ती पुलवामा के स्कूल में में बेहोश हुए विद्यार्थी। संवाद
ख्रेव स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रयोगशाला में प्रयोग के दौरान रासायनिक प्रतिक्रिया से 16 छात्र बेहोश हो गए। इनमें से कुछ को घबराहट होने लगी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लैब में रसायन विज्ञान के एक नियमित प्रयोग के दौरान हुई। एसिड के एक कंटेनर में अप्रत्याशित रूप से प्रतिक्रिया हुई, जिससे लैब के अंदर धुआं फैल गया। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। कई छात्र बेहोश हो गए और अन्य को गंभीर रूप से बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बीएमओ पांपोर डॉ. मोहम्मद यूसुफ के अनुसार, पीड़ित 13 छात्रों को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। तीन अन्य को उप जिला अस्पताल पांपोर स्थानांतरित कर दिया गया। घटना के बाद पांपोर के विधायक हसनैन मसूदी ने एसडीएच पांपोर का दौरा किया। उन्होंने डाॅक्टरों से बातचीत की और भर्ती छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मसूदी ने आश्वासन दिया कि स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, विशेषकर विज्ञान प्रयोगशालाओं में उचित सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व पर जोर दिया। तहसीलदार पांपोर मलिक आसिफ अहमद, बीएमओ डॉ. मोहम्मद यूसुफ और एसडीपीओ आरपी सिंह ने भी स्थिति की निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया में समन्वय के लिए अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed