{"_id":"643083c84c1b3703e906cf9e","slug":"smart-city-project-jammu-news-c-10-jam1006-86950-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नालियों में बहा दिए 60 लाख, स्मार्ट सिटी परियोजना पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नालियों में बहा दिए 60 लाख, स्मार्ट सिटी परियोजना पानी-पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जैन बाजार में 700 मीटर सड़क में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दोनों ओर 60 लाख रुपये से नालियों का निर्माण किया, फिर भी बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो रहा है। कचरा फंसने पर भी नालियां बार-बार अवरुद्ध हो रही हैं। इससे गंदा पानी भर रहा है।
परियोजना के तहत नालियों को गहरा करना था। मगर आनन-फानन में काम समेट दिया। अब कचरा नालियों में फंस रहा है, जिससे पानी सड़क में आ रहा है। बारिश होने पर समस्या और भी विकराल हो जाती है। पिछले साल बरसात में दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ था। इसके चलते नालियों को नए सिरे से बनाया गया, पर अफसोस उद्देश्य पूरा न हो सका। अब गंदा पानी सड़क में आने से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं।
कहीं आधा तो किसी जगह एक फीट ही गहराई
दुकानदारों के अनुसार नालियों को दो से तीन फीट तक गहरा करना था। इसके बाद फुटपाथ और अन्य काम होने थे। मौजूदा समय में कुछ जगहों पर नालियां आधा तो कहीं एक फीट तक गहरी है। इस कारण बार-बार अवरुद्ध हो रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि प्रोजेक्ट के दौरान ठेकेदार को नालियों को गहरा करने के लिए भी कहा था। अब उसकी लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
मलबा व कचरा जमा होने से बढ़ी परेशानी
जैन बाजार सराफा एसोसिएशन के सचिव सुमित हांडा ने बताया कि नालियां कभी मलबा फंसने तो कभी बारिश होने पर अवरुद्ध हो जा रही हैं। इनकी गहराई कम है। लाखों खर्च करने पर भी समस्या हल नहीं हुई। इसी तरह दुकानदार विजय ने कहा- कचरा फंसने के कारण बार-बार नालियों को तोड़ा जा रहा है। वहीं, जैन बाजार स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण आनंद बोले- हाल ही में हुई बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो हुई थी। निगम के कर्मचारियों ने बीच से नालियों को तोड़ा और निकासी करवाई। नालियां बनाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई।
फिर से काम करवाया जा रहा है। पहले ठेकेदार ने काम रोक दिया था। दुकानदारों की समस्या का निदान किया जाएगा। नालियों को गहरा करवाएंगे।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
जहां जरूरत होगी, वहां नालियों को गहरा किया जाएगा। लोगों को समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। नालियों गहरी क्यों नहीं हुई, इस पर अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
-राजिंदर शर्मा, मेयर