फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

स्मार्ट सिटी में पहले चरण में छह प्रोजेक्ट पर होगा काम

विज्ञापन
smart city
4th meeting of jammu smart city limted bod held
जम्मू। स्मार्ट सिटी जम्मू के कायाकल्प को पहले चरण के लिए छह प्रोजेक्ट मंजूर हो गए हैं। स्मार्ट सिटी जम्मू के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स (बीओडी) ने 125 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्टों को स्वीकृति दे दी है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की सोमवार को चौथी बीओडी में इस आशय की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुषमा चौहान ने प्रेजेंटेशन में बताया कि पहले चरण के प्रोजेक्टों की डीपीआर मंजूर हो गई है। इसमें छह प्रोजेक्ट टायलेट, वर्टिकल गार्डन, वे फाइंडिंग साइन, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, जंक्शन इप्रूवमेंट और स्मार्ट कार्ड पर काम होगा। इसमें 31 टायलेट यूनिट बनाए जाने का प्रस्ताव है। रूफ टाप पीवी सोलर पैनल, स्मार्ट शाप फायर टायलेट बनाए जाने हैं। डोगरा चौक से केसी चौक फ्लाईओवर में एरिया बेस्ट डेवलपमेंट प्लान के तहत वर्टिकल गार्डन प्रोेजेक्ट पर काम होगा। इसमें एलईडी लाइट, पेयजल एटीएम, बैंच, वाकिंग प्लाजा, ग्रीन पाथ समेत अन्य सुविधाएं दी जानी हैं। उन्होंने कहा कि को ब्रांडेड स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पार्किंग की स्थिति में अदायगी की जा सकेगी। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट खरीद और अन्य काम हो सकेंगे। इस मौके पर शहरी एवं अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता मौजूद रहे। चौहान ने कहा कि पहले चरण के लिए डीपीआर मंजूर हो गई है। इस मौके पर जम्मू स्मार्ट सिटी की वेबसाइट www.jammusmartcity.org लांच की गई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टों के निर्माण से लोगों को अनुकूल माहौल मिलेगा। इसमें टायलेट, ग्रीन स्पेश का निर्माण होना है। बाबा वाली माता मंदिर से भगवती नगर तक विकास होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डिवकाम संजीव वर्मा, नगर निगम जम्मू के आयुक्त पंकज मंगोत्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा, सतीश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed