फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

रंगबिरंगी रोशनी के बीच सौ मीटर लंबा वाटर फॉल फाउंटेन तवी की सुंदरता को लगाएगा चार चांद

विज्ञापन
smart city
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर का विकास और सौंदर्यीकरण जारी है। तवी रिवर फ्रंट और पुलों के सौंदर्यीकरण के बाद अब जल्द ही सौ मीटर लंबा वाटर फॉल फाउंटेन लगाने की योजना है। इसका निर्माण गुज्जर नगर या पुराने पुल पर किया जाएगा। पौने दो करोड़ रुपये की योजना को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रंगबिरंगी रोशनी के बीच वाटर फॉल फाउंटेन लगने से सूर्य पुत्री तवी की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन

तवी नदी में रिवर फ्रंट का काम जोरशोर से जारी है। शहर के चारों पुलों के दोनों तरफ रंगबिरंगी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे चारो पुल शाम ढलते ही तिरंगे सहित विभिन्न रंग की रोशनी से जगमगाते हैं। करीब 10 सेकेंड में यह रोशनी बदलती रहती है। अब तवी पुल पर एक वाटर फाल फाउंटेन लगाया जाएगा, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएगा। पौने दो करोड़ रुपये की लागत से गुज्जर नगर पुल पर वाटर फाल फाउंटेन लगाने काप्रस्ताव है। वहां से शहर को देखा जा सकता है। साथ ही यह बाग-ए-बाहु और बावे वाली माता के मंदिर में आने वाले पर्यटकों को भी लुभाएगा।
विज्ञापन

वाटर टैंक के जरिये ऊपर से नीचे गिरेगा पानी
गुज्जर पुल से बिजली की हाइटेंशन तारें गुजर रही हैं। यदि इसकी वजह से कोई समस्या आती है तो योजना में बदलाव कर इसे पुराने पर बनाया जाएगा। यह एक रंगीन रोशनी वाला वाटर फाल होगा। इसके लिए तवी नदी के बीच वाटर टैंक बनेगा। इस वाटर टैंक के जरिए तवी का पानी फिल्टर होकर नीचे से पुल के ऊपर तक जाएगा और फिर ऊपर से नीचे गिरेगा। इसमें रंगबिरंगी रोशनी भी होगी। बता दें कि यह वाटर फाल फाउंटेन करीब 100 मीटर लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवी नदी में चौथा प्रोजेक्ट
सूर्यपुत्री के नाम से जाने वाली तवी नदी में स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें मुख्य रूप से तवी रिवर फ्रंट, एम्यूजमेंट पार्क और वाटर थीम पार्क बनाने की योजना है। इसमें से तवी रिवर फ्रंट का काम शुरू हो चुका है। दो प्रोजेक्ट के प्रस्ताव बनाकर टेंडर जारी किए गए हैं, जिनका काम अभी शुरू होना है। इन प्रोजेक्ट के बनने से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

फाउंटेन अभी गुज्जर नगर पुल पर प्रस्तावित
अभी इसे गुज्जर नगर पुल पर प्रस्तावित किया गया है। यहां पर कुछ समस्या है। यदि यहां पर बात नहीं बनी तो इसे पुराने पुल पर बनाया जाएगा। छह महीने के भीतर इसको पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल कंपनियों को न्यौता दिया गया है। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ेेगी और शहर में आने वाले पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होंगे। पौने दो करोड़ रुपये फिलहाल खर्च होने का अनुमान है। वाटर फाल फाउंटेन का डिजाइन, इसे बनाने, शुरू करने का सारा काम कंपनी करेगी।
- फिरदौस काजी, कार्यकारी अधिकारी, प्रोजेक्ट डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed