{"_id":"62a8f6d7b23a343d3804a82d","slug":"smart-city-jammu-city-news-jmu2619306126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शहर का होगा कायाकल्प, सड़क किनारे बनेंगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शहर का होगा कायाकल्प, सड़क किनारे बनेंगी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुराने शहर का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। हेरिटेज ट्रेल के साथ ही रघुनाथ मंदिर बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 16.18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी माह से काम शुरू होने वाला है, जिसे 16 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अब पुराना शहर दिसंबर 2023 से अलग लुक में दिखेगा। बाजारों में एक जैसे होर्डिंग्स लगाने के साथ ही बाजारों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। यह काम हेरिटेज ट्रेल के तहत होगा। इस पर अलग-अलग प्रोजेक्टों पर काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसी माह से काम आरंभ हो जाएगा। रघुनाथ मंदिर बाजार का सबसे पहले जीर्णोद्धार होगा। इससे बाजार की खूबसूरती बढ़ेंगी।
बिजली के तारों के जंजाल से लोगों को निजात मिलेगी। तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़कों के किनारे पार्किंग का निर्माण होगा। काम को 31 अक्तूबर, 2023 में पूरा करने का लक्ष्य है और काम 16 माह में पूरा किया जाना है। पुराने बाजार में जैन बाजार, पक्का डंगा, सिटी चौक, मोती बाजार, पीर मिट्ठा, पंजतीर्थी और रघुनाथ बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं पर होगा काम
यातायात व्यवस्था, पार्किंग, दुकानों के एक जैसे होर्डिंग्स, बाजारों में रंग बिरंगी लाइट लगेंगी, केबल और पाइप होंगे भूमिगत और कब्बल स्टोन से निर्मित होंगे फुटपाथ।
पुराने शहर में मौजूदा दिक्कतें
पेेयजल संकट, तारों का जंजाल, पार्किंग की जगह नहीं, टाइल निर्मित रास्ते, स्ट्रीट लाइटों की कमी और पुराने समय में बनी दुकानें और घर।
पुराने शहर का जीर्णोद्धार होने जा रहा है। पहले नालियों और नालों के प्रोजेक्टों पर काम चल रहा था। अब रघुनाथ मंदिर से लेकर पंजतीर्थी तक बाजारों का जीर्णोद्धार होना है। अलगे साल से बाजार अलग लुक में दिखेंगे।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
पुराने शहर में हेरिटेज ट्रे्ल प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। बाजारों को नई लुक दी जाएगी। रघुनाथ बाजार से लेकर पंजतीर्थी तक कब्बल स्टोन बिछाए जाएंगे। साथ ही बाजारों को एलईडी लाइट से भी सजाया जाएगा।
- सुनील ठुस्सू, प्रोजेक्ट निदेशक, स्मार्ट सिटी जम्मू