{"_id":"62a64d9136c3a803266f6c64","slug":"smart-city-jammu-city-news-jmu261791226","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 13 करोड़ से बढ़ेगी दमकल विभाग की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 13 करोड़ से बढ़ेगी दमकल विभाग की क्षमता
विज्ञापन
जम्मू। शहर में दमकल विभाग की क्षमता बढ़ने वाली है, जिसके बाद कम समय में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने और नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत में 13 करोड़ रुपये की मशीनरी मुहैया करवाई जाएगी। इसमें आधुनिक वाहन और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा किट शामिल हैं।
सुविधाओं की कमी से कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कतें आती हैं। कहीं पर पंप धोखा दे जाते हैं तो कहीं वाहनों के देरी से पहुंचने से नुकसान ज्यादा होने की संभावना रहती है। प्रतिकूल स्थिति में दूर से पानी लाने के चलते समय बर्बाद हो जाता है। गोल पुली सहित मुट्ठी रोड आदि इलाकों में आग की घटनाएं होने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्क्त करनी पड़ती है। आधुनिक वाहनों के आने से आग पर काबू पाना आसान होगा। सुरक्षा किट मिलने से कर्मचारियों को भी सुविधा होगी।
दमकल विभाग के बेड़े में जुड़ेंगे 11 वाहन
इमरजेंसी रेस्क्यू टेंडर पर 3.52 करोड़, वाटर टेंडर 7500 लिटर क्षमता के 11 वाहन पर पांच करोड़, वाटर ब्रोसर पर तीन करोड़ खर्च होंगे। अग्निशमन के बेडे़ में शामिल होने के बाद आगजनी पर कम समय में काबू पाया जा सकेगा। सुरक्षा कर्मियों के फायर प्रोक्सीमिटी सूट पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत 200 सूट कर्मियों को मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
आधुनिक वाहनों को दमकल विभाग को सौंपा जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा किट भी मुहैया करवाई जाएंगी। इससे आगजनी पर कम समय में काबू पाने में मदद मिलेगी। कर्मचारी भी सुरक्षित रहेंगे।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जम्मू