फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो तक सड़क का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
smart city
जम्मू। ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो तक सात किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ ही साथ वाली नहर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। काम जुलाई से शुरू होगा और तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें डिवाइडर पर सजावटी पौधे लगाने के साथ ही सड़क के दोनों और फुटपाथ और मेटाडोर स्टैंड बनाए जाएंगे। यह कार्य तीन चरणों में होगा।
विज्ञापन

ज्यूल चौक-तालाब तिल्लो सड़क पर पहले चरण में दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की एक लेन में एक साथ दो वाहनों को गुजरने की जगह के अलावा फुटपाथ बनाए जाएंगे। काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब अगले माह से काम आरंभ होगा। लोगों को मेटाडोर स्टैंड और जेबरा क्रॉसिंग की सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में सड़क की हालत बहुत ही खराब है। कई स्थानों पर फुटपाथ नहीं है, जिस कारण लोग सड़क से गुजरने के लिए मजबूर हैं। इस मार्ग से बीआईपी मूवमेंट ज्यादा रहती है। इस दृष्टि से भी इसे विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधा किलोमीटर के बाद होगा मेटाडोर स्टैंड
सड़क के दोनों ओर आधे किलोमीटर के बाद मेटाडोर स्टैंड की सुविधा मिलेगी। यहीं पर मेटाडोर को रुकने की अनुमति मिलेगी, जिससे जाम की समस्या भी कम होगी।
वीआईपी मूवमेंट होती है सबसे ज्यादा
ज्यूल चौक-तालाब तिल्लो सड़क मौजूदा समय में शहर में सबसे व्यस्त सड़क है। यहां पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। सुबह-शाम लोग सैर करने आते हैं। यहां पर वीआईपी आवास भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में लोगों को सुविधा मिलेगी। सड़क में कार पार्किंग के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी जम्मू
ज्यूल से तालाब तिल्लो तक सड़क का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इस पर 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं लोगों को दी जाएंगी। नहर की चौड़ाई को कम कर सड़क का विस्तार होगा। काम तीन चरणों में किया जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed