फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Slogans of Jai Shri Ram and Allahu Akbar echoed in the House

Jammu News: सदन में गूंजे जय श्रीराम, अल्लाह हू अकबर के नारे

विज्ञापन
Slogans of Jai Shri Ram and Allahu Akbar echoed in the House
वक्फ कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस विधायक इरफान लोन और भाजपा विधायकों के बीच हुई झड़प, पर्चा फाड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को वक्फ कानून पर संग्राम के बीच भाजपा विधायकों ने वंदेमातरम और जय श्रीराम तो नेशनल कान्फ्रेंस(नेकां) के विधायकों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान लोन और भाजपा विधायकों के बीच झड़प शुरू हो गई, जो 10 मिनट चली। इस दौरान पर्चा भी फाड़ा।
दो बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर 1:15 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, तो सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। नेकां और कांग्रेस के विधायक वक्फ कानून के खिलाफ नारे लगाने लगे। भाजपा विधायकों ने कहा कि जो बिल संसद में पास हो गया है और कानून बन गया है, उस पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। इस पर नेकां, कांग्रेस विधायकों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए और विरोध जातया। इसके बाद भाजपा विधायकाें ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अहमद लोन वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वेल की ओर बढ़े। भाजपा विधायकों की तरफ काला कपड़ा और और पर्चा लहराया और अध्यक्ष से इस कानून पर चर्चा की मांग की।
विज्ञापन

इस बीच भाजपा विधायक विक्रम रंधावा इरफान लोन की तरफ बढ़े और उनके हाथ से काला कपड़ा और पर्चा छीनने लगे। इसमें भाजपा विधायक सतीश शर्मा, अरविंद गुप्ता भी शामिल हुए, जिसमें आपसी झड़प भी हुई। सत्तापक्ष के विधायक भी भाजपा विधायकों की तरफ बढ़े। झड़प होने पर मार्शल को बीचबचाव करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए इरफान लोन ने कहा कि मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी देखो, इनके विधायक सदन में हमला करना आ रहे है। उन्होंने मेरे हाथ में वक्फ 2025 मंजूर नहीं है पर्चा था, उसे फाड़ा गया। भाजपा संविधान विरोधी है। मैं अपनी बात रखने के लिए खड़ा हुआ था। इस तरह से हमला करना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि वह किसी तरह आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed