फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Slogans against central government in protest of inflation

महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
Slogans against central government in protest of inflation
मीरां साहिब। पेट्रोल-डीजल तथा गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जम्मू-कश्मीर शिवसेना के सदस्यों ने गांव टिंडेकलां में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रधान संजीव सूदन ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल रही है। इससे गरीब वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के दौरान भाजपा ने दावा किया था कि सत्ता में आने के बाद महंगाई पर काबू पाया जाएगा लेकिन अब महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। केंद्र सरकार के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द महंगाई पर काबू पाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो जम्मू कश्मीर शिवसेना आने वाले दिनों में भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर उपप्रधान लब्बा राम, शमशेर कुमार सुरेंद्र कुमार जगन्नाथ तथा ममता देवी मौजूद थे ।
विज्ञापन

सिलिंडर की कीमत बढ़ने से जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मढ़ ब्लाक के गांव नागवनी स्मैलपुर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपप्रधान विजय शास्त्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है। एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ाने से गरीब और मध्यमवर्गीय लोग परेशान है। भाजपा पे बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया गया था। अब रेल, बिजली सहित अन्य सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। पिछले चार माह से किसानों के आदोलन करने पर भी उनकी अनदेखी की जा रही है। सरकार की ओर से प्रापर्टी टैक्स लगा लोगों को बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस के जनक राज ने कहा कि यूटी बनाए जाने पर जम्मू कश्मीर के लोगों से उनका हक छीना गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि देश को बेचने वाली सरकार सिर्फ बडे़ उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है। सरकारी नौकरी नहीं मिलने से युवा हताश हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर होने से लोगों का काम नहीं हो रहा है। इस दौरान जगदीश सिंह, बलवान सिंह, मदन लाल, शशि सिंह चिब, कृष्ण लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed