फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sleeper coaches replace by ac class in malwa express

जम्मू-कश्मीरः मालवा एक्सप्रेस में एसी की जगह स्लीपर बोगी देखकर भड़के यात्री

Tue, 09 Jul 2019 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
sleeper coaches replace by ac class in malwa express
मालवा एक्सप्रेस - फोटो : facebook

इंदौर-कटड़ा मालवा एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेन के देरी से रवाना होने का कारण उसमें एसी थ्री टायर की जगह स्लीपर कोच का होना था। ट्रेन में एसी कोच की जगह स्लीपर कोच देखते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि ऐसी थ्री टायर का किराया देने के बाद स्लीपर में सफर करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल इंदौर-मालवा एक्सप्रेस में बी-1 ऐसी थ्री टायर बोगी की स्थान स्लीपर कोच लगी थी। जब ट्रेन कटड़ा से इंदौर के लिए रवाना हुई, तो बी-1 कोच में जिन यात्रियों का टिकट था, उन्होंने स्लीपर कोच में बैठने से मना कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने कटड़ा रेलवे प्रबंधक से एसी बोगी लगाने की मांग की। प्लेटफार्म पर करीब आधे घंटे तक लोगों ने इसको लेकर विरोध जताया। 
विज्ञापन


मामले में कटड़ा स्टेशन मास्टर जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि हमारे पास एसी बोगी नहीं थी। यात्रियों को स्लीपर में सफर करने पर किराया रिफंड देने की बात कही थी, लेकिन यात्रियों ने मना कर दिया। फिर यात्रियों को आश्वासन दिया कि ट्रेन के जम्मू पहुंचने पर वहां एसी बोगी जोड़ी जाएगी। ट्रेन में एसी बोगी की जगह स्लीपर होने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर रेलवे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बी-1 बोगी में सफर करने वाले यात्री संचित दुबे ने लिखा कि कटड़ा से मालवा एक्सप्रेस में सफर करना है। हमने थर्ड एसी का टिकट लिया था, लेकिन स्लीपर बोगी लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed