फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Slab Broken of Drain

Jammu News: नाले की धंसी स्लैब, गायब जाले दे रहा हादसे को न्यौता

विज्ञापन
Slab Broken of Drain
महादेव मोहल्ले की तरफ जाने वाली मुख्य गली की टूटी स्लैब व उखड़ा जाला। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नगर के मुख्य बाजार से महादेव मोहल्ला, सिला की तरफ जाने वाली एकमात्र गली के बीचोंबीच नाले की स्लैब टूटने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नाले के साथ एक स्थान पर से जाला भी नदारद है।

वार्ड दस निवासी राजेश अजनबी ने बताया कि गली के बीच में नाले की स्लैब धंस गई है। सुबह से शाम तक गली से काफी दोपहिया वाहन गुजरते हैं। मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग अपने निजी वाहन भी लाते हैं। नाले की स्लैब टूटी होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। सोनू शर्मा ने कहा कि नगर परिषद को नाले की स्लैब को ठीक करवाए जाने का काम करवाना चाहिए। वहीं, नगर की प्रमुख राम गली में भी कुछ स्थानों से नाले से जाला गायब है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, गौरव शर्मा, राजू व संजीव ने नाले से गायब जाले के स्थान पर नया जाला लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed