फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SKUAST Jammu Non teaching posts will be filled, apply from December 1

SKUAST Jammu: नॉन टीचिंग स्टाफ के भरे जाएंगे पद, एक दिसंबर से करें आवेदन

Mon, 28 Nov 2022 04:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

प्रदेश के डोमिसाइलधारक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी, पशु सहायक, पिअन आदि के पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 4 दिसंबर को 11 बजे ली जाएगी।

विज्ञापन
SKUAST Jammu Non teaching posts will be filled, apply from December 1
स्कॉस्ट जम्मू - फोटो : Skuast

विस्तार

शेर-ए-कश्मीर एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू में विभिन्न विभागों में नॉन टीचिंग के 19 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 1 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक कार्यक्रम अधिकारी (कंप्यूटर) के 3, फार्म मैनेजर के 4, कार्यकारी सहायक के (प्रयोगशाला टेक्नीशियन) के 4 और कृषि विज्ञान केंद्र सहायक के 8 पद भरे जाएंगे। 31 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के डोमिसाइलधारक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी, पशु सहायक, पिअन आदि के पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 4 दिसंबर को 11 बजे ली जाएगी। 26 नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहे हैं। किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र डाउनलोड करने में मुश्किल आ रही है तो वह 788969551 नंबर पर संपर्क कर सकता है। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी लगातार विश्वविद्यालय की साइट पर संपर्क कर सकते हैं। बताया गया है कि व्यक्तिगत रूप से किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed