फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Skill development of youth for banking

बैंकिंग के लिए युवाओं का होगा कौशल विकास

विज्ञापन
Skill development of youth for banking
बीएसई अधिकारियों के साथ कोर्स को लेकर चर्चा करते एलजी मनोज सिन्हा।
जम्मू। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा बीएफएसआई क्षेत्र में आजीविका सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसआई और मिशन यूथ जेएंडके बीच हुए समझौते के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें युवाओं को छह दिनों तक म्युचअल फंड एडवाइजर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग से 30-30 बच्चों का ऑनलाइन टेस्ट के आधार चयन किया किया गया है। गौरतलब है सरकार ने 2022 तक 1000 युवाओं को बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र में कौशल बनने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

छह दिवसीस कोर्स के लिए शार्ट लिस्ट युवाओं को उप-राज्यपाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल रही है, बस युवाओं को अपना कौशल विकास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सुधारों ने निवेशक अनुकूल वातावरण को तैयार करने के साथ बैंकिंग क्षेत्र को अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्से में बदला दिया है। म्युचअल फंड एडवाइजर कोर्स युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र में उपभोक्ता विभिन्न निवेश विकल्पों के प्रति जागरूक हो गए ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल रहे है। इस दौरान उप-राज्यपाल ने कहा कि हमारे युवाओं को इस अवसर को भुनाने के लिए बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed