फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SKIING & MOUNTAINEERING EXPEDITION BY SKI TROOPERS OF FIRE AND FURY CORPS

कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने पर स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग अभियान को दिखाई हरी झंडी 

Fri, 10 May 2019 04:48 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 10 May 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
SKIING & MOUNTAINEERING EXPEDITION BY SKI TROOPERS OF FIRE AND FURY CORPS

कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग 'फायर एंड फ्यूरी' कोर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने आज स्की ट्रूपर्स द्वारा स्कीइंग और माउंटेनियरिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई। बता दें, लेफ्टिनेंट कर्नल केटी स्टोबदान के नेतृत्व में योग्य पर्वतारोहियों की टीम ने 13 अप्रैल 2019 को सियाचिन बेस कैंप से अपनी शानदार यात्रा की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


छह दिनों तक मुश्किलों भरे रास्तों से होते हुए दल 20,860 फीट की ऊंचाई पर इंदिरा कॉल पर्वत की चोटी पर पहुंचा। इसे देवी लक्ष्मी पर्वत नाम से भी जाना जाता है। यहां पहुंचने पर टीम ने गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद टीम ने तुर्किस्तान ला तक गश्त भी की। सिर्फ इतना ही नहीं टीम ने इंदिरा कॉल, तुर्कतान ला, जंक्शन पीक की 45 किलोमीटर लंबी दूरी सटीक समय में तय करते हुए इतिहास में दर्ज रिकॉर्ड को अपने नाम किया। 
विज्ञापन


स्कीइंग टीम के इस अदम्य साहस की सराहना करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा टीम ने चुनौतीपूर्ण इलाकों और खतरनाक मौसम की परवाह किए बगैर जंक्शन पीक (20,374 फीट) पर पहुंचकर सेना का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने टीम के भविष्य के प्रयासों के लिए  सफलता की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed